बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ अंकुर लाठर के निर्देश पर बुधवार को प्राधिकरण ने करीब 14 बीघा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही यमुनापुरम में ईडब्ल्यूएस का फ्लैट सील किया गया है। सक्षम अधिकारी ज्योत्सना यादव ने बताया कि सिकंदराबाद में एसडीएम कोर्ट के सामने पवन कुटीर पार्टी लॉन के बराबर में सिकंदराबाद देहात क्षेत्र में संजय भाटी द्वारा करीब चार बीघा भूमि में की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा नवल सिंह कॉलोनी के पीछे पुराना जीटी रोड स्थित सिकंदराबाद क्षेत्र में हरीश द्वारा करीब 10 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी जेसीबी चलाया गया। वहीं यमुनापुरम आवासीय योजना में स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट नंबर-एक को सील कर दिया गया। यह ध्वस्तीकरण एवं सील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.