आगरा, फरवरी 22 -- रविवार को खंदारी कैंपस स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र खंड आगरा जेजे मुनीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों की स्टॉल का भ्रमण किया। कार्यक्रम में एक पहल एनजीओ की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के किशोरों ने अंधेर नगरी चौपट राजा नाटक का मंचन किया। आगरा कॉलेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने शिविर में आए लाभार्थियों को स्टॉल तक पहुंचाने में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से म्यूजिक थैरेपी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने मध्यस्थता अभियान के संबंध ...