नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र स्थित चिटहेरा गांव में भूमाफिया द्वारा अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के सीईओ से इसकी लिखित शिकायत की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। श्याम सिंह भाटी एडवोकेट द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक भूमाफिया द्वारा इंडस्ट्रियल पार्क के नाम से प्लॉटिंग की जा रही है। उक्त जमीन प्राधिकरण द्वारा किसानों से खरीदी गई है। किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है। आरोप है कि प्राधिकरण के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके इंडस्ट्री के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा भी पूर्व में इसकी लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्राधिकरण अधिकारी का कहना है कि मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.