श्रीनगर, सितम्बर 10 -- मलेथा क्षेत्र में लागू प्राधिकरण के फ्रीज जोन के जीओ को निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा ने कीर्तिनगर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। मलेथा के ग्रामीणों ने देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के संस्थापक गणेश भट्ट के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन प्रेषित किया। गणेश भट्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना शुरू होने से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों को किसी भी जिला प्राधिकरण के कानून और धारा 07 के लागू होने के विषय में नहीं बताया गया था। जब आज ग्रामीण अपने मकान दुकान आदि के निर्माण कार्य कर रहे हैं तो उन्हें टिहरी जिला विकास प्राधिकरण द्वारा काम रुकवा कर नोटिस भेजे जा रहे हैं। कहा कि ना तो वर्तमान में सुरंग में हुए विस्फोटों से हुए नुकसान के सापेक्ष मुआवजा दिया जा रह...