देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक बीआरडी इंटर कॉलेज में सोमवार का हुई। जिसमें 8 से 10 जनवरी तक होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा की संगठन का 58 वां राज्य सम्मेलन मथुरा के किशोरी रमन इंटर कॉलेज में संपन्न होगा। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी उपस्थित रहेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली, समान काम के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा जैसे प्रमुख मांग पर सम्मेलन में चर्चा होगी। बैठक में जिला मंत्री विजय भारत सिंह, अभिषेक पाण्डेय, गोरखनाथ गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप, धनंजय उपाध्याय, अशोक शुक्ला, राजेश गुप्ता, नीरजा सिंह, ज...