मथुरा, फरवरी 14 -- 5वीं यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप कंपटीशन 2026 के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल कल 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे से अमरनाथ विद्याश्रम के मैदान पर होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 18 व 19 फरवरी को प्रयागराज में प्रादेशिक प्रतियोगिता आयोजित होगी। ट्रायल में बालक-बालिका अंडर 20 एवं 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट में भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को एएफआई का यूआईडी नंबर उपलब्ध कराना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...