मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। पाकिस्तान में छपी नकली नोट के साथ गिरफ्तार लोगों से जेल में शुक्रवार को आईबी अधिकारी ने पूछताछ की। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी मनीष कुमार एवं उनके सहायक दोपहर में मंडल कारा पहुंचे। वहां एक दफ्तर में राशिद जमाल, हाजी मोहम्मद ओवैस एवं मो.ताहिर से अलग-अलग पूछताछ की। आईबी अधिकारी ने तीनों से कई सवाल किए। पूछताछ के दौरान आरोपितों द्वारा दिए गए जवाब को नोट किया गया। जानकारी के अनुसार आईबी अधिकारी ने पाकिस्तान से जाली नोट की खेप इंडिया आने, भारत में नकली नोट खपाने के गिरोह में शामिल पाकिस्तानी नागरिक के बारे में पूछताछ की। गिरोह में शामिल पाकिस्तानी नागरिक के भारत एवं नेपाल में ठहरने को लेकर भी सवाल किया गया। आईबी अधिकारी ने करीब 45 मिनटों तक तीनों आरोपितों से पूछताछ की। हालांकि आईबी अधिकारी ने तीनों आरोपितों से की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.