औरैया, फरवरी 19 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुरुगंज में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने रुरुगंज चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद विभिन्न कमरों के ताले तोड़कर वहां रखा जरूरी सामान उठा ले गए। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी गई। चोरी गए सामान में इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, वेट मशीन, कंप्यूटर सिस्टम, एंटीवायरस उपकरण, यू...