बरेली, जनवरी 5 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने रविवार को जिले में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएमओ दुमका पहुंचे। वहां स्वास्थ्य मेले में स्टाफ मौजूद था और मरीजो को उपचार मिल रहा था लेकिन केंद्र पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने शाही के फतेहगंज पश्चिमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां रिकॉर्ड का रखरखाव सही नहीं मिला। आनंदपुर और सहोडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था और वार्ड का रख रखाव सही नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था सही की जाए और वार्ड में समुचित इंतजाम हो।

ह...