कानपुर, अप्रैल 2 -- बिधनू। बिधनू में बुधवार को 187 विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में सफाई की। साथ ही विद्यालयों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई बच्चों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरुक किया। शिक्षाधिकारी के आदेश पर बुधवार को बिधनू के एबीएसए दीपक कुमार अवस्थी ने बिधनू ब्लॉक के रुस्तमपुर प्राइमरी स्कूल शिक्षक, स्टाफ, रसोइया के साथ विद्यालय की साफ-सफाई करवाई। बच्चों को सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.