हरदोई, दिसम्बर 29 -- हरदोई। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के प्रमोशन को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने प्राथमिक स्तर के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहायक अध्यापकों के उपलब्ध विवरण के आधार पर जनपद स्तर पर तैयार की गई वरिष्ठता सूची का प्रकाशन प्रत्येक बीआरसी व बीईओ कार्यालय में किया जाए। गौरतलब है कि प्राथमिक स्तर के प्रमोशन वर्ष 2016 में किए गए थे। इसके बाद गत वर्ष भी वरिष्ठता सूची जारी हुई थी, लेकिन प्रमोशन प्रक्रिया पर फिर से रोक लग गई थी। बीते करीब 10 वर्षों से शिक्षक प्रमोशन की राह देख रहे हैं। वहीं जूनियर सहायक अध्यापकों के प्रमोशन की फिलहाल कोई ठोस संभावना नजर नहीं आ रही है। बताया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.