बक्सर, फरवरी 1 -- युवा पेज के लिए डुमरांव स्थित डॉ. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में शिक्षा आधारित कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो-14, कैप्सन :- रविवार को कार्यक्रम का उद्धाटन करते स्थानीय विधायक राहुल सिंह व अन्य डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय डॉ. जगनारायण सिंह अस्पताल परिसर में रविवार को शिक्षा आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने प्राथमिक शिक्षा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की सबसे मजबूत नींव है। इसके बिना न तो व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है और न ही समाज व राष्ट्र का सुदृढ़ निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली गुरु उसकी मां होती है, जो बचपन से ही उसे संस्कार, सहनशीलता और जीवन के मूल मूल्य सिखाती है। इसके बाद विद्यालय ...