मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग को विकास सहित विभिन्न मदों में मिले धन खर्च की सुस्ती सामने आई है। इस मामले में सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को डेडलाइन के पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बालिका विद्यालयों के निर्माण और खाली पदों में कर्मचारी भर्ती के सवाल पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने बुधवार को अपने कार्य कक्ष में खर्च की समीक्षा की। खर्च विवरण विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। स्कूलों के निर्माण के व्यय की स्थिति संतोषजनक पाई गई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि इस मद में 99.82 प्रतिशत धनराशि का उपयोग हो गया है। सीडीओ ने इस मामले में जिला समन्वयक एवं लेखाकार तीन दिन में शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा। फ्री किताबों के भुगतान की हालत सुस्त पाई गई। जबकि, शासन की ओर ...