हापुड़, फरवरी 11 -- सभी कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करने के बयान पर खफा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सभी कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करने के मामले में एक मंत्री के उत्तर से आहत होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री का पूतला फूंकने की कोशिश की। एक पूतले को लेकर एसएसवी चौकी इंचार्ज ले भागे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया एवं जिलामंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के मान सम्मान के लिए आरपार का संघर्ष करेगा। बाद में शिक्षक संघ ने तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.