अयोध्या, अगस्त 6 -- बीकापुर। उपजिलाधिकारी श्रेया को मंगलवार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बीकापुर के अध्यक्ष प्रियकांत पाण्डेय के नेतृत्व में बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के परषदीय शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ एवं सुपरवाइजर से मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया गया। संघ के मंत्री डीडी उपाध्याय ने बताया कि माननीय उच्च न्यायलय के निर्णय एवं आरटीई एसीटी के अनुसार शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जा सकता है। ज्ञापन देते समय ब्लॉक कोषाध्यक्ष गुलाबचंद, शिक्षक रंजीत वर्मा, हरि शरण सिंह, अतीक आलम, साजिद हुसैन, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, रामकुमार वर्मा, सुनीता सिंह, मधु पांडे, मिथिलेश मिश्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.