सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुलतानपुर,संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सुलतानपुर जिले में बुधवार से शुरू हुई भीषण ठंड और घने कोहरे एवं गलन को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता से की है। संगठन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकांश बच्चे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में वर्तमान समय सारिणी के अनुसार सुबह 8.30 बजे विद्यालय पहुंचना बच्चों के लिए कठिन हो रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिला मंत्री रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.