आगरा, मई 6 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र सिढ़पुरा पर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव कराया गया। 12 वर्ष बाद हुए इस चुनाव को अलीगढ़ से आए चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में संपंन कराया गया। अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। सिढ़पुरा बीआरसी पर हुए शिक्षक संघ के चुनाव के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद पर डा. अखिलेश सोलंकी ने अनीता पाल को 22 मतों से हराकर विजय हासिल की। डा. अखिलेश को कुल 207 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनीता पाल को 185 मत मिले। महामंत्री पद पर अमन रतन शाक्य ने प्रमोद कुमार को 21 मतों से पराजित किया। चुनाव अलीगढ़ से आए चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक की देखरेख में हुआ। यहां कुल 432 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला संयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.