मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- साहेबगंज। नगर परिषद के नवल मालती भवन के सभागार में रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने बताया कि शर्मा ने शिक्षकों की वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार, स्थानांतरण नीति, पेंशन और अन्य अधिकारों को उठाया। शोकसभा में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, दिनेश कुमार राही, शशिकांत कुमार, महेंद्र राय, हरिलाल राम, शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, राजदेव प्रसाद, विवेक वत्स, रवि कुमार, तेजनारायण साह, महेश पासवान, रामेश्वर पासवान, धीरज कुमार, सुमन कुमारी, नीलम कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.