मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष 80 वर्षीय अशर्फी प्रजापति का निधन रविवार की रात उनके पैतृक गांव बारा चकिया करजा में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के वे जिला अध्यक्ष भी रहे थे। इनके निधन पर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर पंडित, प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित, जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित, यदुनंदन पंडित, दिनेश्वर पंडित, अजय पंडित, धनंजय कुमार पंडित आदि ने शोक जताया है। सोमवार को शिवशंकर पंडित के नेतृत्व में उनके पैतृक गांव चकिया जाकर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.