सिमडेगा, जनवरी 31 -- बानो, प्रतिनिधि। रामवि में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परमानंद ओहदार ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत उपस्थित थे। उन्होंने संघ की भूमिका, उद्देश्य एवं शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित शिक्षकों को दी। इस अवसर पर नव नियुक्त शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को संघ के समक्ष रखा। जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर के सक्षम पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विशेष रूप से नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक, सिमडेगा से वार्ता कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान नव नियुक्त शिक्षकगण ...