विकासनगर, जनवरी 9 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन देकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नियुक्ति तिथि की परवाह किए गए बिना सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी लागू किए जाने से देश भर के 12 लाख शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा, वरिष्ठता, पदोन्नति और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...