कौशाम्बी, जनवरी 5 -- रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए सोमवार को विशेष शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों एवं बाल केंद्रित शिक्षा से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सभी प्राथमिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संस्थान की डायरेक्टर सीमा पंवार ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने वाला शिल्पकार होता है। प्राथमिक शिक्षा की नींव जितनी मजबूत होगी, विद्यार्थी का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। उन्होंने शिक्षकों से निरंतर सीखते रहने, स्वयं को अपडेट करने और बच्चों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझने पर विशेष बल दिया। कार्यशाला का मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.