बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्राथमिक व मध्य विद्यालय शिक्षक की प्रोन्नति प्रक्रिया ठंडे बस्ते में है। मैट्रिक व इंटर प्रशिक्षित शिक्षक को स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक जबकि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक को मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में प्रोन्नति दी जानी है। बताया गया है कि इस प्रोन्नति के बाद जिले के करीब तीन सौ मिडिल स्कूलों में रिक्त पड़े एचएम के पदों को भरा जा सकता है। एचएम के पदस्थापन से स्कूलों की सूरत बदल जाएगी। विभाग की ओर से जारी एसओपीके तहत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के पदों पर उन्हें प्रोन्नति दी जानी है जो न्यूनतम सेवा अवधि और स्नातक योग्यताधारी हैं। वहीं मिडिल स्कूल में एचएम के रूप में उन्हें प्रोन्नति दी जानी है जो स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में न्यूनतम निर्धारित सेवा अवधि व स्नातकोत्तर योग्यताधारी हैं। उप...