चतरा, जुलाई 31 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोजकाही के सहायक शिक्षक सुरेश कुमार का निधन इलाज के दौरान बुधवार की रात रांची रिम्स में हो गया। वे पिछले कई दिन से लीवर की बीमारी की चपेट मे आने के बाद भर्ती थे। बेटी की शादी और बैंक के कर्ज से दबे थे। ऐसे मे सुरेश को जून माह के वेतन नहीं मिलने से अच्छे से इलाज नहीं करा पाये। इस घटना पर संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अफसोस जताया। इसमे ध्रुव नाथ शर्मा,फणीश्वर यादव, प्रदुमन साव,पवन कुमार, प्रताप सिंह, रामबचन दांगी,किशोरी कांत शर्मा,उषा देवी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.