कौशाम्बी, फरवरी 3 -- शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और दो के छात्रों का निपुण असेसमेंट कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय शीतला धाम कड़ा में डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा छात्रों का निपुण आकलन परीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय शीतला धाम में डायट के डीएलएड प्रशिक्षु अनूप यादव व अभिषेक यादव ने कक्षा एक एवं दो के छात्रों का निपुण आकलन परीक्षण किया। इस दौरान दोनों कक्षाओं के 12-12 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। आकलन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया गया जिसमें बच्चों की पठन, लेखन एवं गणितीय समझ को परखा गया। परीक्षण के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला और वह आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देते नजर आए। इसका उद्देश्य बच्चों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.