औरैया, फरवरी 4 -- अजीतमल, संवाददाता। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विकास खंड अटसू क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजनदाज नगर में मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी विद्यालय भवन की स्थिति बदहाल बनी हुई है, जिससे संबंधित विभागों की लापरवाही उजागर हो रही है। शासन द्वारा जारी आदेश में प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य 26 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्राथमिक विद्यालय राजनदाज नगर, अटसू में इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। विद्यालय की दीवारों पर पुरानी पुताई की पपड़ी उखड़ी हुई साफ दिखाई दे रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि लंबे समय से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं कराया गया है। विद्यालय की जर्जर स्थिति न केवल शासनादेश की अवहे...