प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 28 -- प्राथमिक विद्यालय डेढ़ुआ में पर्यावरण जागरूकता के लिए शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पर्यावरण विद आलोक शुक्ला के साथ बीडीसी हरीराम यादव व वन विभाग से आए अवध बिहारी, राजकुमार, विजय शंकर सिंह, मो. आरिफ, राजीव सिंह व जितेन्द्र रावत आदि ने जल संरक्षण व वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...