मथुरा, अक्टूबर 9 -- विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत छात्रों को वन्य जीवों की महत्ता और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार ने छात्रों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव केवल जंगलों की शोभा नहीं, बल्कि हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। जिनकी रक्षा करना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। वन दरोगा पुनीत शुक्ला ने सभी छात्रों तथा ग्रामवासियों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को उपहार देकर वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग से जगपाल सिंह, राहुल कुमार, भारत सिंह, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.