सहारनपुर, जनवरी 30 -- सोशल मीडिया पर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो हकीकतनगर का बताया जा रहा है। तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप पर दो स्कूली बच्चे बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और यूजर इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि स्कूलों में बच्चों से पढ़ाई के बजाय अन्य ...