बागपत, फरवरी 18 -- रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रमाला थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी अभिभावक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र को डांटते हुए शारीरिक दंड दिया। छात्र घर पहुंचा, तो उसने घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी लेने जब वह विद्यालय पहुंचा, तो शिक्षक के उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...