बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में शनिवार देर शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन पर बच्चों को जमकर तालियां मिलीं। मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय मिश्रा ने मेधावी 11 बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और युवा शक्ति परिवर्तन का प्रतीक है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बच्चों की सहभागिता आवश्यक है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ देवी पाटन के मंडलीय महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे...