किशनगंज, जनवरी 6 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड हिम्मतनगर पंचायत अंतर्गत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय पिपलाहाट में रविवार की रात चोरी की घटना घटित हुई है। चोरों ने टैब, सिलेंडर और अन्य चीजों के चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के कार्यालय और रसोई का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिए। सोमवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो शिक्षकों ने देखा कि ऑफिस और रसोई का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने स्कूल परिसर में प्रवेश कर कार्यालय का ताला तोड़ा। वहां से डिजिटल शिक्षा और रिकॉर्ड के लिए रखे गए दो मोबाइल टैबलेट चुरा लिए गए। इसके बाद चोरों ने रसोई घर को निशाना बनाया और वहां से दो गैस सिलेंडर सहित अन्य बर्तन और सामग्री चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण और स्कूल कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने कमरों के ताले टूटे हुए पाए। ...