हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। स्वर संगम संगीत संस्थान की ओर से राजकीय प्राइमरी विद्यालय देवलचौड़ में दो दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक पुष्पा सुयाल के दिशा-निर्देश में कार्यशाला आयोजित की गई। आचार्य हरीशचंद्र पंत, आचार्य विनीता पांडे, आचार्य उषा पंत और मीरा पंत के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने कई चीजें सीखी। स्वर संगम के युवा कलाकार प्रभुनारायण सिंह, श्रेया सुयाल, हिमानी बिष्ट के कंठ स्वर, हारमोनियम संगति और दीपक बिष्ट की तबला संगति में संगीत का आरम्भिक ज्ञान दिया गया। अध्यापिका डॉ. आभा भैसोड़ा के प्रेरक वक्तव्यों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...