किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड संख्या 30 स्थित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथ के रूप में अध्यक्ष सह पार्षद दिपाली सिंह, सचिव इति दास की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल मेला का उद्घाटन पार्षद दीपाली सिंह,इति सिंह, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पुष्पांजलि कुमारी, शिक्षिका जूही कुमारी,विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल मेला में बच्चों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। दीप प्रज्वलन के बाद आयोजित विभिन्न खेल व कला प्रतियोगिताओं ने बच्चों में भारी उत्साह भरा। पार्षद दीपाली सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मानसिक रूप से विकास होता है और बच्चे आगे चल कर कुछ बेहतर कर सकते है। प्रधान शिक्षिका...