रुडकी, नवम्बर 26 -- रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को नगर के प्राथमिक स्कूल के बच्चों को बैग वितरित किए गए। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने का आह्वान किया। चंद्रपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर पंद्रह में आयोजित बैग वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता चेरब जैन ने कहा कि सीमित संसाधनों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। रोटरी क्लब का यह प्रयास सराहनीय है कि समय-समय पर बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं अन्य समान वितरित करते हैं। क्लब की अध्यक्ष रीना नैथानी ने बच्चों को शिक्षित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने बताया कि करीब सौ बच्चों को बैग वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की हरसंभव मदद के लिए क्लब उनके साथ है। इस अवसर पर पूजा गुप्ता, निधि शांडिल्य, अल्का मित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.