बरेली, फरवरी 17 -- नवाबगंज। पंडरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिविर में बच्चों का टीकारण किया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। टीकाकरण का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिला महासचिव डॉ. मीनाक्षी गंगवार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने किया। जिसके बाद बच्चों को खसरा, रुबेला का टीका लगाया गया। यहां एएनएम प्रिया गंगवार, सहायक अध्यापक पूनम शर्मा, मुकेश गंगवार, आंगनवाड़ी सहायिका गीता श्रीवास्त, संजय गंगवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...