गौरीगंज, जून 10 -- अमेठी। मुंशीगंज के मटियार बघौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं प्रदूषण भी फैल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी नहीं आते हैं। जिससे स्कूल के पास ही गंदगी का ढेर लगा रहता है। गांव की साफ सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाईकर्मी भेजकर स्कूल के बगल लगे कूड़े को साफ करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.