मथुरा, मार्च 29 -- प्राथमिक विद्यालय परखम गुर्जर द्वितीय विकास खंड चौमुहां के छात्र-छात्राओं के द्वारा चंद्रोदय मंदिर एवं अक्षय पात्र का शैक्षिक भ्रमण किया गया। अध्यापक विजय सिंह गुर्जर के द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों के द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 को वार्षिक परीक्षा के बाद उत्तीर्ण कर दिया गया है। बच्चों में भौगोलिक ज्ञान की वृद्धि के लिए ऐसा भ्रमण कराया गया है। सभी बच्चों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ भ्रमण में सहभागिता की एवं आनंद की अनुभूति की। इस दौरान प्रधान अध्यापक भूरी सिंह निशिता अग्रवाल अनूप सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.