औरैया, फरवरी 23 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड अछल्दा के गांव पैतुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचे। विद्यालय खुलने के निर्धारित समय के बाद भी गेट पर ताला लटका मिला, जिससे पढ़ने आए बच्चे काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे और कई छात्र वापस घर लौट गए। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहित अग्रवाल, सहायक अध्यापक हरिओम वर्मा और शिक्षामित्र जयरेन्द्र कुमार तैनात हैं। सोमवार सुबह करीब 9:10 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला था और साढ़े नौ बजे तक भी स्थिति जस की तस रही। बच्चे गेट के बाहर खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। कुछ अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन व...