चंदौली, जनवरी 27 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नेवाजगंज में मूलभूत सुविधाओं की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। विद्यालय परिसर में बने शौचालय में दरवाजा न होने के कारण बच्चे उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विशेषकर बालिकाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की स्थिति लंबे समय से खराब है। इससे न केवल बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ रहा है। बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर गांव के राजकुमार पाण्डेय, रामविलास सिंह, जनार्दन सिंह और भरोष जायसवाल ने क्षतिग्रस्त पड़े शौचालय की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। ग्रामीणों ...