मिर्जापुर, फरवरी 23 -- राजगढ़ (मिर्जापुर )। राजगढ़ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ददरा का जर्जर मुख्य गेट सोमवार को अचानक टूट कर गिर गया l जिससे गेट के पास खेल रहे बालक और एक बालिका जख्मी हो गए। घायल बच्चों को परिजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। विकास खंड के ददरा गांव प्राथमिक विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी है l दोनों के लिए एक ही गेट है। सोमवार की सुबह ददरा गांव निवासी महेंद्र का चार वर्षीय पुत्र शिवांश, अजय की 3 वर्षीय पुत्री नैना आंगनबाड़ी केंद्र ददरा में पढ़ने गए थे । विद्यालय के गेट के पास ही दोनों खेल रहे थे। लगभग 11:30 बजे विद्यालय का गेट अचानक टूट कर गिर गया। गेट के पास खेल रहे शिवांश और नैना गेट के नीचे दब...