रुद्रप्रयाग, नवम्बर 1 -- जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में जहां छात्र संख्या 10 से कम है वहां भवन पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पर महज एक कक्ष बनाने की ही अनुमति दी जाएगी। पूरे भवन के लिए स्वीकृति नहीं दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने इस बाबत विभागीय आदेश भी जारी कर दिया है। अब भवन पुनर्निर्माण के नाम पर धन जारी नहीं किया जाएगा। जनपद में प्राथमिक शिक्षा में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां छात्र संख्या निरंतर घटती जा रही है। ऐसे में इन विद्यालयों से शिक्षा विभाग को भवन पुनर्निर्माण के नाम पर भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जाएगी बल्कि एक कक्ष बनाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसी कक्ष में प्रधानाचार्य के साथ ही कक्षा का संचालन किया जाएगा। ऐसे में एक ओर जहां सरकारी धन को बचाने का प्रयास किया जाएगा वहीं छात्र संख्या की कमी के चलते 10 से कम छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.