चंदौली, नवम्बर 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के डूही-सूहीं प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को चंद्रप्रभा सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित किया। संस्था ने नोटबुक, पेंसिल बॉक्स, स्लेट और टिफिन जैसी सामग्री बांटी। इस दौरान बच्चों ने संस्था के सदस्यों को कविता देशभक्ति गीत और अपने नटखटी अंदाज से प्रभावित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सारांश केसरी ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में जरूरतमंद बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पाती है। उन्होंने बताया कि संस्था का यह प्रयास है कि जरूरतमंद परिवार के बच्चे आधारभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहे। कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए यह संस्था सदेव सहयोग करने के लिए आगे रहेगी। संस्था के सदस्य अभिषेक कुमार ने बच्चों को देश का भविष्य बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.