बेगुसराय, जनवरी 10 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्राथमिक वर्ग का आयोजन शनिवार की देर शाम बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह स्मारक कॉलेज परिसर में शुरू हुआ। उद्घाटन आरएसएस के जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा, जिला सह कार्यवाह अभिनव कुमार व महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार ने संयुक्त रूप भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने कहा कि प्राथमिक वर्ग भविष्य में कार्यकर्ता का निर्माण करता है। एक प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही किसी कार्य को बेहतर ढंग से कर सकता है। संघ के प्रशिक्षित कार्यकर्ता भारत के विविध क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वे देश के उच्च पदों पर आसीन भी हैं। बताते चलें कि शिविर में बेगूसराय जिले के 80 छात्र सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था प्रमुख, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.