बांका, जुलाई 7 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में अब प्राथमिक बकरी पालक सहयोग समिति पशुपालन को बढावा देगी। इसके लिए यहां पंचायत स्तर पर प्राथमिक बकरी पालक सहयोग समिति लिमिटेड का गठन किया जाएगा। यहां पशुपालन एवं सहकारिता विभाग व जीविका के संयुक्त प्रयास से समिति की संरचना की जाएगी। जिससे जीविका दीदियों को जोडते हुए पशु सखी बनाया जाएगा। प्रायौगिक तौर पर अभी एक समिति में 13 सदस्य होंगे। जिसमें से पशु सखी को समिति का अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बनाया जायेगा। जबकि अन्य 11 सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगा। समिति के सभी सदस्यों से 11 रूपये सदस्यता शुल्क ली जाएगी। जिसमें 10 रूपये का एक शेयर दिया जाएगा। जिससे उन्हें हर साल शेयर का लाभांश मिलेगा। ये समितियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन को बढ़ावा ...