वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में आयोजित 'कार्डियक वेलनेस वर्कशॉप: जीवनरक्षक कौशलों का सशक्तिकरण' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन विशेषज्ञों ने जीवनरक्षक प्राथमिक उपचारों का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को उन्नत जीवनरक्षक एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों जैसे चोकिंग (दम घुटने की स्थिति) का प्रबंधन, ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर का संचालन एवं उपयोग और विभिन्न परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के अनुप्रयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का समन्वय डॉ. सतीश कनौजिया और डॉ. कविता वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...