किशनगंज, दिसम्बर 5 -- किशनगंज। संवाददाता वार्ड पार्षद अंजार आलम द्वारा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी का मामला दर्ज करवाए जाने के बाद राजनीति गर्म हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजर ने लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध जो प्राथमिकी वार्ड पार्षद द्वारा दर्ज करवाई गई है,उसकी जांच की मांग को लेकर एसपी सागर कुमार व सदर थाना को एक आवेदन सौंपा गया है। प्राथमिकी में आरोपी बनाये गये कांग्रेस नेता तौसीफ अंजर ने कहा कि इसकी जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से कराया जाना चाहिये ताकि सत्य सामने आ सके। दूसरी ओर वार्ड पार्षद अंजार आलम ने कहा कि प्राथमिकी में लगाये गये सारे आरोप सही हैं, पुलिस व प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.