लातेहार, नवम्बर 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार थाना द्वारा कांड संख्‍या 209/25 के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ सूरज कुमार, ग्राम बिंगाड़ा कोने निवासी को गिरफ्तार किया। उसपर धारा 126(2)/115 एवं 17 सीएलए एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त को धर-दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...