भदोही, दिसम्बर 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित निस्तारण कराएं। इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। भूमि विवाद है तो पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकत के आधार पर मामलों का निस्तारण कराएं। इनमें किसी स्तर से दिक्कत समझ आए तो अधिकारी तत्काल सूचित करें। यह निर्देश शनिवार को ज्ञानपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दी। ज्ञानपुर तहसील में डीएम शैलेश कुमार, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल एवं सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने को निर्देशित किए। भदोही तहसील में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम अरुण गिरी एवं औराई तह...