धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं, इसलिए आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध सभी अस्पताल ऐसे मरीजों का प्राथमिकता से इलाज करें। इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित करें। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के अच्छे इलाज के लिए यह योजना लागू की है। योजना से जुड़े लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आते हैं। ऐसा कहना था एडीएम विधि-व्यवस्था पीयूष सिन्हा का। डीसी ऑफिस के सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में बुधवार को आयुष्मान भारत योजना के डिस्ट्रिक्ट ग्रीवांस रिड्रेसल सेल (डीजीआरसी) की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध अस्पताल किसी मरीज के इलाज करने से हाथ पीछे नहीं खींच सकते। मरीजों का इलाज करना उनकी जवाबदेही बनती है। इसलिए अस्पताल में जो भी मरीज आए, उन्हें भर्ती करें। यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.